Tuesday, October 20th, 2026

धान खरीदी की तारीख खत्म,अब नहीं बढ़ेगी - चौबे

रायपुर
आखिरकार धान खरीदी की तारीख आज खत्म हो गई। विलंब से शुरू होने के बाद भी इस साल रिकार्ड 91 लाख टन धान छत्तीसगढ़ में खरीदा गया। चूंकि सहकारी सोसाटियों  में शनिवार व रविवार को खरीदी नियमानुसार नहीं होती अन्यथा दो दिन और समय मिल जाता। अब सहकारी सोसाटियों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी नहीं की जाएगी।

राज्य के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि केंद्र से खरीदी की अनुमति मिलने पर ही अतिरिक्त धान की खरीदी की जाएगी। अनुमति के अभाव में धान खरीदी की तारीख आगे नहीं बढ़ायी जाएगी। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार 60 लाख मीट्रिक टन धान उठाव की अनुमति दें। वहीं धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति भी मिलनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के करीब 2 हजार सहकारी सोसाटियों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी एक दिसंबर से शुरू की गई। इस दौरान इन जगहों पर धान की आवक जारी रही और तय तारीख के पहले 90 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य पार कर लिया गया। अंतिम दिन भी धान खरीदी जारी रही,चूंकि किसान टोकन कटा चुके थे।

 

#धान

Source : Agency

पाठको की राय